भटकती आत्मा
रवि पेशे से सिविल इंजीनिअर है। हाल ही में वह कुछ रोज पहले ही जयपुर से नॉएडा आकर एक किराये के फ्लैट में आकर रह रहा था। वह एक एम इन सी कंपनी में नौकरी कर रहा था। एक रोज वह ऑफिस में ज्यादा काम के चलते काफी लेट हो गया था। वह थका हारा रात को करीब दस बजे अपने फ्लैट में पहुंचा और सोने की कोशीश करने लगा लेकिन उसे नींद नहीं आ रही थी। करीब एक बजे वह परेशान होकर अपने फ्लैट की बालकनी में टहलने लगा तो कीउसकी नजर सामने की तरफ दूसरी बिल्डिंग के फ्लैट 3-A पर पड़ी तो उसने देखा एक बहुत खूबसूरत लड़की हाथ में गिलास लिए कुछ पी रही थी और उस लड़के की और देख रही थी, जैसे ही उसने गौर से देखा तो वो लड़की एकदम से गायब सी हो गयी। रवि ये सब देखकर बेचेंन सा हो गया वह लड़की बार-बार दिखती और फिर गायब हो जाती! आखिर इसी सिलसिले में सारी रात बीत गयी वो कुछ समझ नहीं पा रहा था। सुबह होते ही वो सामने वाली बिल्डिंग के उसी फ्लैट में गया और डोर बैल बजायी तो एक लड़का उस फ्लैट से निकला और बोला हाँ जी किससे मिलना है. रवि उस लड़के को देखकर सन्न रह गया और बड़बड़ाते हुए बोला मुझे देव से मिलना है. उस लड़के ने कहा यह कोई देव नहीं रहता आपको शायद कोई गलतफैमी हुई होगी. रवि चुपचाप वापस आकर अपने सोफे पर बैठ गया. अगली रात वह लड़की फिर दिखाई दी और ही वो सुदबुद खोकर उसकी और दौड़ने लगा. पहुंच कर देखा तो उसके फ्लैट पर ताला लटका मिला और जैसे ही उसने लिफ्ट की तरफ देखा तो वही लड़की लिफ्ट में जाती दिखाई दी उसने लिफ्ट को रोकने के लिए सारे बटन दबा दिए लेकिन लिफ्ट सीधे नीचे जाकर रुकी। वो सीढ़ियों से नीचे पहुंच तो उसे चारो तरफ कुछ नहीं दिखाई दिया बस एक तेज़ जाती कार की आवाज सुनाई दी सू.....
रवि अब शायद यह समझ गया था की उसके साथ कोई अनहोनी होने वाली है. रवि को रात को आया सपने भी पूरा होता दिखाई दिया उसने सपने में अपने आप को टेर्रिस से नीचे गिरते हुए देखा था उस लड़की ने उसको नीचे फेंका था.
रवि को अक्सर हर रात में सिर्फ एक आवाज सुनाई देती थी। दीपक दीपक।
इसी कारण उसने अपने फ्लैट के पडोशी दीपक से बात करकर मामले को जानने की कोशिस की और जाकर
हाँ वो लड़की मुझे ही पुकारती है और चिल्लाकर कहा याद करो वो रात जब मेरी बीवी ड्यूटी से वापस घर आ रही थी और तुम चारों दरिंदो ने उसकी अस्मत लूटी थी. जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली थी लेकिन उसकी आत्मा को शान्ति नहीं मिली हम दोनों ने मिलकर तुम्हारे तीनो साथियो को तो मार डाला अब तुम्हारी बारी है. और सुनो तुम्हे यहाँ तक लाने वाला में ही हूँ रवि यह सुनकर हैरान रह गया. एकदम तेज आंधी में वो लड़की आई उसे देखकर रवि भागने लगा लेकिन बच नहीं पाया। कुछ पलो के बाद ही उसकी लाश बिल्डिंग के नीचे पड़ी थीं।



